लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में चढ़ा लाखों का चढ़ावा

SAPNA THAKUR | 4 जनवरी 2022 at 12:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में चार दिवसीय नववर्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इन चारों दिनों बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से लाखों की तादाद में श्रद्धालु मां के दर पर परिवार सहित शीश नवाने पहुंचे।

नव वर्ष की बात करें तो प्रदेश के सभी शक्तिपीठों में से नयनादेवी में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ी। इस दौरान 70 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया। मेलों के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में 36 लाख रुपए नकदी अर्पित की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान 22 ग्राम सोना और 8 किलो 370 ग्राम चांदी भी श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में चढ़ाई। बड़ी बात तो यह है कि मंदिर न्यास को 125 ऑस्ट्रेलिया डॉलर, यूएसए के 20 डॉलर और कनाडा के 30 डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]