लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने किया पौधारोपण, लोगो से की यह अपील

PRIYANKA THAKUR | 5 जून 2022 at 5:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

धरती पर तेजी से हो रहे पर्यावरणी बदलाव से न केवल मानव बल्कि सभी जीव-जंतुओं के जीवन के लिए अनेको खतरे पैदा हो रहे हैं। ऐसे में आज पृथ्वी के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि हम आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ अच्छा छोड़ कर जा सकें। यह बात उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस परिसर के सामने पौधारोपण करने के उपरांत कही।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से निर्देश थे कि विश्व पर्यावरण दिवस पर ईवीएम वेयर हाऊस में पौधा रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। राघव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण हमारा सांझा संसाधन है कोई इसका अकेला स्वामी नहीं है। हम सब लोग इससे जीवन का निर्वहन करते हैं। इस मौके पर पांच पौधे रोपित किए गए जिसमें आम, आंवला, बहेडा तथा अर्जुन शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राघव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण पर बढ़ते मानवीय दबाव के कारण जहां हमारी जल, जंगल व जमीन लगातार प्रभावित हो रही है तो वहीं पर्यावरणीय असंतुलन के कारण इन्सान को कई तरह के खतरों से जूझना पड रहा है। उन्होंने पर्यावरण नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों का कम से कम प्रयोग करने तथा पर्यावरण मित्र उत्पादों एवं पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की नसीहत दी ताकि हमारी सुरक्षा छतरी ओजोन परत सुरक्षित रह सके। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वह आगामी माॅनसून के सीज़न में अधिक से पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका दर्ज करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]