HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 3 जून यानि आज आयोजित होने वाले विश्व बाई-साइकिल दिवस को लेकर एडीसी ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर आज प्रातः 10ः30 बजे से आशीर्वाद होटल बंगाणा से तनोह तक निकाली जाने वाली साढे़ 7 किलोमीटर की जागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस साइकिल रैली में 11वीं, 12वीं, काॅलेज, आईटीआई के छात्र व छात्राओं के अलावा अन्य संस्थाओं के युवा भी भाग ले सकते हैं। एडीसी ने बताया कि साइकिल सबसे सस्ता वाहन है। इसके एक नहीं अनेक फायदे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पेट्रोल की खपत नहीं होती, पर्यावरण दृष्टि से सुरक्षित है, एक्सरसाइज करने के लिए बेस्ट है, इम्युनिटी भी बढ़ती है। एडीसी ने बीएमओ बंगाणा को इस जागरूकता साईकिल रैली के दौरान एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने तथा पुलिस विभाग को यातायात नियंत्रण के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





