HNN / बिलासपुर
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में चैत्र नवरात्रों को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बता दें कि बुधवार को करीब 7000 श्रद्धालुओं ने मां नैना देवी के दर्शन किए। पहले और दूसरे नवरात्र की बात करें तो नैना देवी में भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे यहां श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है।
अब तक लगभग करीब 100000 श्रद्धालु माता के दरबार में नमस्तक हो चुके हैं। मंदिर न्यास के अनुसार चार नवरात्रों में 48 लाख 96 हजार 956 रुपये नकदी, 88 ग्राम सोना, 7 किलो 685 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मेला अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रख रहा है। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है। चैत्र नवरात्रे शांतिपूर्वक चले रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





