HNN / बिलासपुर
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि इस दौरान होमगार्ड के जवानों को लोगो की भीड़ को काबू करने में काफी परेशानी हुई। लोग कोविड-19 नियमों की अवहेलना करते हुए दिखाई दिए। बता दें कि सोमवार को 10,000 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी भरी।
नयना देवी में सुबह से ही श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ कतारों में लगने शुरू हो गए थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बता दें कि मां नयना देवी के दरबार में दूर-दूर से श्रद्धालु मन्नते लेकर पहुंचते हैं। ज्यादातर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लोग यहां पहुंचते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





