लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वीरेद्र कंवर ने थानाकलां में 336 यूनिट कड़कनाथ चूजे किए वितरित

SAPNA THAKUR | 31 मार्च 2022 at 11:08 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

आतमा प्रोजेक्ट व पशु पालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जिला ऊना की 50 ग्राम पंचायतों को उन्नत किस्म के कड़कनाथ किस्म के चूजें वितरित किए। इस अवसर पर पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसानों की आय को सृदृढ़ करने के लिए थानाकलां में 336 ईकाईयां कड़कनाथ चूजों के साथ-साथ 10 किलो प्रति ईकाई फीड वितरित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं पशु पालन विभाग की योजनाएं भी बेरोजगारों को अपने पांव पर खड़ा होकर आगे बढ़ने में मदद कर रही है। जिसमें कुकट पालन, बकरी पालन, भेड़, गाय व सुअर पालन जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद इस मुर्गे का मांस
कड़कनाथ मुर्गे का मांस प्रोटीन से भरपूर होता है। अन्य मुर्गों के मुकाबले इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। इस मुर्गे में अमीनो एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खास बात यह है कि कड़कनाथ मुर्गे के मांस में बेहद कम कोलेस्ट्रोल होता है, जो हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]