वीर चक्र 19 ग्रेनेडियर में तैनात सिरमौर का लाल आशीष अरुणाचल में शहीद

Showing 81 of 31330 media items Load more Attachment Details Lal-Ashish-of-Sirmaur-poste.jpg

आपरेशन अलर्ट के दौरान हुए हादसे में दो अन्य जवानों सहित पाई शहादत

HNN/नाहन।

नाहनः जिला सिरमौर के ट्रांसगिरि इलाके का 25 वर्षीय जवान अरूणाचल प्रदेश में आपरेशन अलर्ट के दौरान हुई दुर्घटना में शहीद हो गया है. सिरमौर के जवान समेत दो अन्य भी इस आपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हैं. 

सिरमौर के भरली निवासी आशीष कुमार की शहादत की खबर मिलते ही जिले सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. उधर, सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने इसकी जानकारी डीसी सिरमौर के साथ साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दी है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना मंगलवार सुबह एक आपरेशन के दौरान हुई, जिसमें सिरमौर के आशीष कुमार दो अन्य समेत जवानों ने शहादत पाई है. शहीद आशीष कुमार वीर चक्र प्राप्त 19 ग्रेनेडियर यूनिट में बतौर ग्रेनेडियर तैनात थे. 14 मार्च 1999 को आशीष कुमार का जन्म पिता श्याम सिंह और माता संतरो देवी के घर में हुआ था. आशीष कुमार का एक जुड़वां भाई रोहित (25), बड़ा भाई राहुल (27) और बहन पूजा (29) है. उनकी बहन वन विभाग में बतौर फोरेस्ट गार्ड तैनात हैं. 

मेजर दीपक धवन ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को बेस हॉस्पिटल दिल्ली पहुंचाया जाएगा. जहां रेथलिंग सेरेमनी के बाद उनकी पार्थिव देह की सिरमौर के लिए रवानगी की जाएगी. उन्होंने कहा कि वीरवार तक शहीद की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचेगी. जहां उनका राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.