लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वैष्णो देवी हादसे के बाद नयना देवी मंदिर में सुरक्षा और कड़ी

PRIYANKA THAKUR | 2 जनवरी 2022 at 5:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

HNN / बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालु में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत के बाद नयना देवी मंदिर में आने वाले बाहरी राज्यों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। गौरतलब हो कि इससे पहले वर्ष 2008 में यहां भगदड़ मच जाने से करीब 145 लोगों की जान गई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी कारण मां नयना देवी मंदिर में इस बार पुलिस का कड़ा पहरा है। बता दें कि शनिवार को नैना देवी के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। जानकारी के अनुसार इस बार एसपी एसआर राणा स्वयं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने समय-समय पर वहां पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नयना देवी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है ताकि मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु पर पुलिस की पैनी नजर रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]