HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान वोल्वो बस में सवार एक तस्कर से नशे की खेप पकड़ी है। इस दौरान आरोपी के कब्जे से पुलिस द्वारा 470 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को 9 जून तक पुलिस रिमांड मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर चमन लाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान छरोड़नाला में नाकाबंदी के दौरान सामने से आ रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान बस में सवार एक युवक पुलिस टीम को सामने पाकर घबरा गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लिहाजा जब संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो 470 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी साजन पुत्र रमेश कुमार निवासी मकान नंबर 512-10 कलंदर चौक नजदीक डाबर स्वीट पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को 9 जून तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए गए।
एसपी गुरदेव शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वोल्वो बस में सवार एक युवक चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





