HNN/ शिमला
श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के चौथे दिन हिमाचल प्रदेश के सभी शक्तिपीठों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालु शक्तिपीठों में दर्शन करने पहुंचे। बता दें कि इन दिनों भारी बरसात का दौर लगातार जारी है। बावजूद इसके भारी बारिश के बीच श्रद्धालुओं की आस्था जरा भी नहीं डगमगाई। बीते रोज सोमवार को प्रदेश के पांचों शक्तिपीठों में हजारों श्रद्धालु नमस्तक हुए।
सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा और इस दौरान पांचों शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ब्रजेश्वरी देवी, ज्वालाजी, नयनादेवी और चामुंडा देवी मंदिर में 92 हजार 500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के चौथे दिन करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। नयनदेवी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्रों के चौथे दिन 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके अलावा ज्वालाजी मंदिर में दस हजार, ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में 3500 और चामुंडा देवी मंदिर में 14 हजार श्रद्धालु माँ का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। वहीं, श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के तीसरे दिन प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं ने 46 लाख 36 हजार 217 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया। इसके अलावा मां के भक्तों ने मंदिरों में 65 ग्राम 800 मिली सोना और छह किलो 207 ग्राम चांदी मइया के चरणों में अर्पित की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





