लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शक्तिपीठों में सुबह से उमड़ी भीड़: नव वर्ष पर लाखों ने नवाया शीश

SAPNA THAKUR | 2 जनवरी 2023 at 11:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में नव वर्ष के अगले दिन यानी कि आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। चिंतपूर्णी मंदिर में आज नव वर्ष मेले का आखिरी दिन है जिसके लिए मां के दर्शनों को दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। सोमवार को शक्तिपीठों के कपाट खुलते ही मां के जयकारे लगने शुरू हो गए।

सुबह से ही तमाम शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। वही नव वर्ष पर भी लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों, शिवालयों, सिद्धपीठ और अन्य मंदिरों में माथा टेका। इस दौरान शक्तिपीठ ज्वालामुखी में 30 हजार, नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में 10 हजार और कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में आठ हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

माता नयना देवी के दरबार में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, जबकि छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में 26 हजार श्रद्धालओं ने माथा टेका। सिरमौर के बालासुंदरी मंदिर में 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी, जबकि हमीरपुर जिले में स्थित सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ के दरबार में 32 हजार श्रद्धालु आए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]