HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आज मां छिन्नमस्तिका के जन्मोत्सव पर सुबह से ही मां के दर्शनों को भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। चिंतपूर्णी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से भी सजाया गया है। चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट आज सुबह चार बजे से दर्शनों के लिए खोल दिए गए जोकि देर रात तक खुले रहेंगे।
छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव पर श्रद्धालु मंदिर में हलवा, पूरी, फल आदि माता रानी के दरबार में चढ़ा रहे हैं। हालाँकि पेस्ट्री और केक पर पाबन्दी रखी गई है। उधर, शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भी माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह तड़के करीब चार बजे से शाम छह बजे तक करीब 18,000 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





