HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में नव वर्ष मेले के तीसरे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालु सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में लगना शुरू हो चुके हैं तथा यह सिलसिला रात तक जारी रहेगा। वही बीते रोज यानी नव वर्ष मेले के दूसरे दिन भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे थे।
हिमाचल समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित देश के कोने-कोने से श्रद्धालु परिवार सहित मां के दर पर पहुंचे और सुख समृद्धि की कामना की। हालांकि माँ के दर्शनों को श्रद्धालुओं को 4 से 5 घंटे तक लाइन में माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए इंतजार करना पड़ा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बीते रोज़ 12:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक 25793 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में दर्शन करने के लिए दर्शन पर्ची ली। वहीँ, पहले दिन मंदिर में 1349397 रुपए चढ़ावा चढ़ाया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





