HNN/ कांगड़ा
विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू होने जा रहे है जोकि 10 अप्रैल तक चलेंगे। तो वहीं दूसरी तरफ चैत्र नवरात्रों के चलते प्रशासन ने बेहतर प्रबंध करने के लिए कवायद भी शुरू कर दी है। चैत्र नवरात्रों में श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इसके साथ ही सरकार व प्रशासन द्वारा जारी किए गए एसओपी के तहत ही श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक दर्शन करवाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किए जाएंगे। नवरात्र में तक़रीबन 75 सुरक्षा कर्मी मन्दिर में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके अलावा 30 अस्थाई कर्मचारी नवरात्र में रखे जाएंगे और 30 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को भी नगर परिषद में मेलों के दौरान सफाई व्यवस्था पुख्ता करने के लिए रखा जाएगा। इतना ही नहीं चैत्र नवरात्रों में धारा 144 लागू रहेगी और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





