लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालु ने मां को अर्पित किये सोने के आभूषण

PRIYANKA THAKUR | 5 मई 2022 at 2:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मंदिर के गर्भगृह में स्वर्ण पादुका भी की स्थापित

HNN / कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में चंडीगढ़ के एक श्रद्धालु ने मां को सोने के आभूषण अर्पित किए। आभूषणों में श्रद्धालुओं ने सोने का मुकुट, चैन, कड़े, मांग टीका, अंगूठी समेत अन्य कई आभूषण मां के चरणों में अर्पित किए। इतना ही नहीं श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह में स्वर्ण पादुका भी स्थापित की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि श्रद्धालु ने तकरीबन 1.775 किलोग्राम आभूषण माता को अर्पित किए। गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं की भी मां ज्वाला के प्रति गहरी आस्था है। दूर-दूर से श्रद्धालु मन्नते लेकर मां के दरबार में आते हैं। जब इनकी मन्नते पूरी होती है तो वह मां के चरणों में दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं। उधर, ज्वालामुखी मंदिर के एससीएफ राजेंद्र कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ के एक व्यक्ति ने मां को करोड़ों के आभूषण अर्पित किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]