HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान बाहरी राज्यों समेत प्रदेशभर से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार पर नमस्तक होने पहुंचे। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली।
इस दौरान तकरीबन 28 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दरबार पर हाजरी लगाई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु परिवार सहित मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। वही कड़कती ठंड के बावजूद भी श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी कतार में लगकर अपनी बारी के आने का इंतजार किया और फिर दर्शन कर वापस लौट गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





