HNN/ शिमला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा का 12वी परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। जिसमें प्रियांशु ने 443 अंक अर्थात 88.6 प्रतिशत लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कंदाबिनी ने 437 अर्थात 87.48 प्रतिशत और वैभव ने 426 अर्थात 85.2 अंक प्राप्त करके क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य डाॅ अनिता पठानिया ने बताया कि 12वीं कक्षा में कुल 58 विद्यार्थियों में से 51 प्रथम श्रेणी और सात विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उतीर्ण हुए। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन का 12वीं कक्षा का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। यह जानकारी प्रधानाचार्य डाॅ. सोहन रांटा ने दी है। उन्होने इस उपलब्धि के लिए बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





