HNN/ धर्मशाला
धर्मशाला में हो रहे समर फेस्टिवल, प्रधानमंत्री के धर्मशाला में प्रस्तावित कार्यक्रम और महामहिम राष्ट्रपति के प्रवास के कारण शहर में विद्युत आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए कालापुल उपमण्डल में 33/11 केवी यार्ड और धर्मशाला शहर के इससे जुड़े 11 केवी फीडर में विद्युत लाइनों की सामान्य मरम्मत के कारण 30 मई, 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल -1, रमन भरमौरिया ने दी है।
कहा कि इस दौरान धर्मशाला शहर के कोतवाली बाजार, आईपीएच कम्पलेक्स, एमसी कार्यालय, यात्री निवास, क्षेत्रीय अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायालय परिसर, टेलिफोन एक्सचैंज, एसपी कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय, डिपो बाजार, सिविल लाइन, राम नगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लीनिक श्यामनगर, पुलिस लाइन, इक जोत कालोनी, चीलगाड़ी, हाऊसिंग बोर्ड के साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके अलावा शिक्षा बोर्ड, आकाशवाणी, चैलियां, डिग्री कॉलेज, बीएड कॉलेज, सकोह का कुछ क्षेत्र, स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल लाइन, सिविल बाजार, फोरेसिंक लैब, माइक्रोवेव, टेलिफोन एक्सचैंज नरघोटा, टी एस्टेट, पैट्रोल पम्प (मान फिलिंग), गोरखा कॉलोनी, हाउसिंग कालोनी, सर्किट हाऊस, ऑफिसर कॉलोनी चीलगाड़ी, मैक्लोडगंज का कुछ क्षेत्र, संजय मार्ग के साथ लगते क्षेत्रों में 30 मई प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





