शहीद वीरेंद्र की याद में कोलर निवासियों ने एनएच पर लगाई छबील
शहीद की वीरांगना और वीर पुत्र भी रहे शामिल
HNN/ नाहन
पिछले 2 दिनों से शरीर को झुलसा देने वाली पड़ रही गर्मी के चलते आम आदमी के साथ-साथ राहगीर भी परेशान है। ऐसे में लोगों के द्वारा जगह-जगह आने-जाने वालों की प्यास बुझाने के लिए छबीले भी सजाई गई है। सोमवार को कोलर गांव से गुजरने वाले एनएच-07 पर शहीद वीरेंद्र सिंह के परिवार व गांव वासियों के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया।

यह छबील शहीद वीरेंद्र सिंह को याद करते हुए लगाई गई। शरबत की छबील में शहीद के पिता बाबूराम वीरांगना गीता देवी और उनके वीर पुत्र गौरव और जतिन मुख्य रूप से शामिल रहे। लगाई गई मीठे शरबत की इस छबील में सैकड़ों की तादाद में आने-जाने वाले राहगीरों ने गर्मी में काफी राहत भी महसूस करी।
शहीद के परिजनों ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उन्हें न केवल शरबत पिलाया बल्कि कुछ देर बैठ कर विश्राम करने का भी आह्वान किया। आयोजित शरबत वितरण में गांव के युवा लोकेश विनोद गौरव यशवंत सहित दर्जनों युवा शामिल रहे।
