Loading...

शातिरों ने व्यक्ति के खाते से उड़ाए एक लाख रूपए, साइबर थाना में शिकायत दर्ज

SAPNA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

प्रदेश के जिला शिमला में शातिरों ने एक व्यक्ति के खाते से लाखों रूपए उड़ा लिए है। शातिरों ने यह ठगी फास्ट टैग के नाम पर की है। साइबर थाना शिमला को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से शातिरों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए है। व्यक्ति ने बताया, उसे मोबाइल फोन से फास्ट टैग रिचार्ज करने की कोशिश की।

दो बार फास्ट टैग रिचार्ज न होने पर मोबाइल पर आए नंबर पर फोन किया। ऐसे में साइबर ठगों ने व्यक्ति से आधार नंबर और बैंक खाते की डीटेल जानकर उसके खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। उधर, साइबर क्राइम के एएसपी भूपिंद्र सिंह नेगी ने कहा, फास्ट टैग के नाम पर ठगी हुई है। बताया कि शातिरों के झांसे में न आये और बैंक खाते से संबंधित कोई भी डिटेल अनजान व्यक्ति से सांझा न करें।