शारदीय नवरात्र के पहले दिन सीएम सुक्खू ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को शिमला के तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए और सुधार करने को कहा।
सीएम सुक्खू ने तारा देवी सड़क को चौड़ा करने और इसमें सुधार के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाएं और अधोसंरचना का विकास किया जाएगा।