HNN/ ऊना
ऊना स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के स्टोर रूम में शुक्रवार को अचानक ही आग भड़क उठी। शार्ट सर्किट के कारण लगी इस आग पर अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। अग्निकांड की इस घटना में 15 से 20 लाख के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना के स्पोर्ट्स हॉस्टल में 31 खिलाड़ी रहते है।
शुक्रवार को जब हॉस्टल के स्टोर रूम से धुआं उठने लगा तो चौकीदार ने इसकी सूचना हॉस्टल इंचार्ज को दी। वही जिस समय अग्निकांड हुआ उस वक्त हॉस्टल में सिर्फ 11 खिलाड़ी ही मौजूद थे जो आनन-फानन में हॉस्टल से बाहर निकल गए। वही हॉस्टल इंचार्ज द्वारा इस बाबत जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग को आग पर काबू पाने के लिए तकरीबन 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि स्टोर रूम में शार्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है जिसमें रजाई, कंबल, गद्दे व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





