लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शाही स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी बसें

PARUL | 10 सितंबर 2024 at 7:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

चंबा में राधाष्टमी पर शाही स्नान के बाद लौटे श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम की बसें रात भर चलेंगी। भरमौर बस स्टैंड और बाजार में खड़ी निगम की बसें श्रद्धालुओं से भरते ही रवाना होती रहेंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने 40 बसों को भरमौर बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं के लिए खड़ा किया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम प्रबंधन बुधवार दोपहर बाद तक करीब 20 लोकल रूटों को प्रभावित करेगा। एचआरटीसी चंबा डिपो के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि 40 बसें भरमौर उपमंडल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खड़ी की गई हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

देररात श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बसें सरपट दौड़ती रहीं। बुधवार दोपहर तक करीब 20 लोकल रूट प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]