HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में छट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर सभी ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में लागू रहेगा। 21 जून से 28 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 38 दिनों की बरसात की छुट्टियां रहेंगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी तरह सर्दियों की छुट्टियां छह दिन की होंगी जोकि लोहड़ी पर्व से दो दिन पहले शुरू होंगी। वहीं वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद 1 से 4 अप्रैल तक चार दिन की छुट्टियां रहेंगी। इस तरह ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में शौक्षणिक सत्र के दौरान कुल 52 छुट्टियां दी जाएंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





