शिमला में पकड़ा 76.51 ग्राम चिट्टा, तीन तस्कर काबू
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में पुलिस द्वारा तीन युवकों से 76.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान प्रवीण पुत्र राजवीर निवासी 117 तालाब के पास जिला सोनीपत हरियाणा, सत्यम पंचाल पुत्र अरविंद निवासी 3440 न्यू गोपाल नगर सहारनपुर और करण वर्मा पुत्र राज कुमार निवासी निमैक नगर ज्योति मंदिर सहारनपुर यूपी के तौर पर हुई है।
जानकारी अनुसार, पुलिस ने जब नाकाबंदी के दौरान शिमला से ठियोग की ओर जा रही गाडी (DL 8सी B-D 6599) को जांच के लिए रुकवाया तो उसमें तीन युवक सवार थे। पुलिस द्वारा जब शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो मौके से चिट्टा बरामद हुआ जो कि 76.51 ग्राम पाया गया। लिहाजा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। खबर की पुष्टि डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने की है।