HNN/ संगड़ाह
उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार के समीप गांव खरोटियो में शिरगुल देवता के पुनर्निर्माण का काम पूरा होने के बाद बुधवार को यहां धार्मिक अनुष्ठान शांत का आयोजन किया गया। अनुष्ठान के दौरान मंदिर पर खुनेवड़़ चढ़ाने की परंपरा मे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। निर्माण कार्य पूरा होने पर यहां 5 दिनो तक धार्मिक रस्मे निभाई गई।
मंदिर के शांत यज्ञ में खड़ाह गांव से शिरगुल देवता के छोटे भाई बिजट देवता को भी आमत्रित किया गया था। प्रातः 11 बजे मंदिर में खुनेवड़ लगाने की रस्म शुरू हुई। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र दमेनू, ढोल व शहनाई आदि की ताल पर सैकड़ो लोगों ने लिंबोर कहलाने वाले देवता के जयघोष के साथ देवदार के पेड़ को तराशकर बनाई जाने वाली खुनेवड़ को जंगल से मंदिर तक लाया और देवता के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सिरमौर व शिमला के प्राचीन मंदिरों मे सदियों से मंदिर निर्माण अथवा जीर्णोद्धार पर इस अंतिम रस्म को पूरा किया जाता है और इसके बाद धाम अथवा भंडारे की भी व्यवस्था की जाती है। स्थानीय ग्रामीण विनय छींटा, रणवीर व यशपाल आदि ने बताया कि, वर्ष 2019 में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था मगर कोरोना काल के चलते करीब 2 साल कार्य बाधित रहा। ग्रामीणों ने सबके सहयोग से इस भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर दिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




