लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिशु रोग विशेषज्ञ के घर विजिलेंस की छापेमारी, प्राइवेट प्रैक्टिस करते पकड़े

PRIYANKA THAKUR | 7 जून 2022 at 1:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

विजिलेंस की ऊना टीम ने देर रात जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विपिन शर्मा के घर पर छापेमारी की। इस दौरान डॉ. विपिन अपने घर पर मरीजों का उपचार करते पकड़े गए। विजिलेंस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश विशिष्ट भ्रष्ट आचरण रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर विपिन शर्मा द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामलों को लेकर विजिलेंस को लगातार शिकायतें मिल रही थी। विजिलेंस की टीम ने देर रात चिकित्सक के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 80 मरीज अपने उपचार के लिए डॉक्टर के घर पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त डॉ विपिन शर्मा के घर से एक लाख रुपये से ज्यादा का कैश और बड़ी मात्रा में दवाएं भी बरामद की गई। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने एक लाख रुपये से ज्यादा का कैश भी मौके से बरामद किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीँ बच्चों का उपचार करवाने आए लोगों को विजिलेंस ने रीजनल अस्पताल ऊना भेजा। जहां पर तत्काल शिशु रोग विशेषज्ञ को बुलाकर सभी बच्चों को उपचार दिलाया गया। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी अनिल कुमार मेहता ने बताया कि विजिलेंस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश विशिष्ट भ्रष्ट आचरण रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]