HNN / मंडी
धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर में मंगलवार को सरानाहुली मेले का शुभारंभ देवी-देवताओं को समर्पित देव धुनों के साथ हुआ। लोगों ने नए अनाज का भोग देवता को लगाया। धार्मिक मेले के चलते पराशर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देव दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालु मन्नतें मांगने और मनौतियां चढ़ाने के लिए उत्साहित दिखे।
इस दौरान आराध्य देव शुकदेव ऋषि थट्टा और आदि ब्रह्मा टिहरी पराशर ने तीन साल बाद शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाई। दोनों देवताओं के मिलन से पराशर झील देवमयी हो गई। कुल 21 देवी-देवता इस मेले में शामिल हुए। बता दें कि कोरोना की वजह से दो साल मेले का आयोजन न होने के चलते इस बार पराशर मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आज सीएम जयराम करेंगे समापन
देव पराशर ऋषि के मुख्य पुजारी गोबिंद राम ठाकुर ने बताया कि मेले में इस बार भारी संख्या में भीड़ उमड़ी है। लोग नए अनाज का भोग देवता को लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार यानि आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





