लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शौचालय में लगी आग, बाल-बाल बची महिला

PRIYANKA THAKUR | 2 फ़रवरी 2022 at 12:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

जिला कुल्लू के मनाली स्थित गोंपा परिसर में स्थापित शौचालय में अचानक आग लग गई। जिस वक्त शौचालय में आग लगी वहां एक महिला अंदर फंस गई। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने महिला को बाहर निकाला और आग को बुझाया। इस आगजनी से करीब 35,000 का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के अनुसार देर रात गोंपा परिसर के शौचलय में अचानक आग भड़क गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद अग्निमशन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी बीच एक महिला अंदर शौचालय में फंस गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। अग्निशमन केेंद्र मनाली के सब फायर ऑफिसर दीपक ने घटना की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]