लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर श्योक नदी में जा गिरा। हादसे में सात जवानों की मृत्यु हुई है जबकि 19 जवान घायल हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 26 भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी परतापुर स्थित एक ट्रांजिट कैंप से हनीफ सब सेक्टर में एक फॉरवर्ड लोकेशन पर जा रही थी। तभी थोइस से लगभग 25 किमी दूर उनका वाहन फिसलकर श्योक नदी में गिर गया।
इस हादसे में अभी तक 7 जवानों की मौत की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जा चुका है। सेना की तरफ से घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। जिन जवानों की हालत गंभीर है, उन्हें हवाई मार्ग के जरिए शिफ्ट किया जा रहा है। वाहन किन कारणों से सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





