HNN/ बिलासपुर
श्री नयनादेवी जी में इन दिनों हज़ारों की तादात में श्रद्धालु दर्शनों को पहुँच रहे है। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी संजय कुमार भी परिवार के साथ श्री नयनादेवी जी मंदिर में शीश नवाने पहुँच रहे थे। परन्तु इससे पहले ही मंडियाणी के पास उनकी गाडी में आग भड़क गई। जिसके बाद गाड़ी में सवार श्रद्धालुओं ने आग भड़कती देखी तो अफरा-तफरी मच गई।
श्रद्धालुओं ने जैसे तैसे कर गाड़ी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी तरह के जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है। परंतु आग लगने से गाड़ी बुरी तरह से जल गई है जिससे संजीव कुमार को भारी नुक्सान हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





