लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजा मां ज्वालामुखी का दरबार

PRIYANKA THAKUR | 2 जनवरी 2022 at 11:39 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

50,000 श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी, सुख- समृद्धि और खुशहाली की करी कामना

HNN / काँगड़ा

विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नए साल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बता दें कि जितनी भीड़ इस बार नववर्ष पर मंदिर में देखी गई इतनी भीड़ आज तक यहां कभी नवरात्रों में भी नहीं देखी गई। बता दें कि नववर्ष पर ज्वालामुखी मंदिर में 50 हजार के करीब श्रद्धालु मां के दरबार में शीश नवाने पहुंचे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मंदिर में पुलिस का कड़ा पहरा था। श्रद्धालुओं को बारी-बारी से मां के दरबार में भेजा गया। बता दें कि मंदिर के कपाट सुबह 4:00 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए,जिसके बाद धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी शुरू हो गई और मां के जयकारों के साथ पूरा दरबार गूंज उठा। वही 21 माह से बंद पड़ा माता का लंगर भी अब श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। अब भक्तों को यहां रोजाना दो समय प्रसाद मिलेगा ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]