लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्रद्धालुओं के लिए जल्द खुलेंगे चार माह से बंद आदि हिमानी चामुंडा के कपाट

SAPNA THAKUR | 13 मार्च 2022 at 4:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

भारी बर्फबारी के कारण आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट 15 नवंबर को चार माह के लिए बंद कर दिए गए। ऐसे में किसी भी श्रद्धालु अथवा पर्यटकों के आने पर यहां प्रतिबंध लगाया गया है। परंतु अब मौसम खुल गया है तथा तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में अब जल्द ही श्रद्धालुओं सहित पर्यटकों के लिए आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

इस माह में ही अब श्रद्धालु दोबारा मां के दर्शन कर पाएंगे। तकरीबन 4 माह से बंद पड़े मंदिर के कपाट कब खोले जाने हैं इसको लेकर 15 मार्च को होने वाली मंदिर न्यास बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उधर, एसडीएम धर्मशाला एवं सहायक मंदिर आयुक्त शिल्पी वेक्टा ने बताया कि मंदिर परिसर की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और मौसम प्रतिकूल होने पर ही अगली कार्यवाही की जाएगी। फिर भी इस पर 15 मार्च को होने वाली बैठक में फैसला लिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]