Loading...

श्रद्धालुओं को पंजीकरण के बाद ही मिलेगी मणिमहेश यात्रा करने की अनुमति

Ankita • 15 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

पवित्र मणिमहेश यात्रा 2023 के दौरान हड़सर और कुगति में पंजीकरण के बाद ही श्रद्धालुओं को यात्रा करने की अनुमति मिलेगी। भारी बारिश और बदलते हालात के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। यदि को अप्रिय घटना होती है तो पंजीकरण से प्रशासन के पास सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

इसको देखते हुए सहायता-बचाव कार्य चलाया जा सकेसा। इतना ही नहीं, इस बार यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हड़सर से धनछौ तक के पुराने रास्ते ही यात्रा करनी होगी। बीते दिनों भारी बारिश से हड़सर में बना नया रास्ता बह चुका है। हड़सर से लेकर मणिमहेश तक पैदल रास्ते में जगह-जगह और विशेष कर लंगरों के साथ 100 शौचालय स्थापित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि मानसून की बारिश के बाद अब 27 अगस्त से आरंभ हो रही पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान बारिश कम होने का जिला प्रशासन ने अनुमान लगाया है। यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सहूलियतें देने की प्रशासन की योजना है। इसके तहत यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा।