लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्रीखंड महादेव यात्रा इस बार इतने जुलाई से होगी शुरू…..

Ankita | 29 मई 2023 at 3:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

समुद्रतल से इतने फीट की ऊंचाई पर विराजमान है श्रीखंड महादेव…..

HNN/ कुल्लू

विश्व की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव की यात्रा इस बार एक जुलाई से शुरू हो सकती है। बरसात को देखते हुए श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट ने यह यात्रा जल्दी कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। बता दें श्रीखंड महादेव समुद्रतल से 18570 फीट की ऊंचाई पर विराजमान है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यात्रा को शुरू करने के लिए दो विकल्प रखे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पहला विकल्प एक जुलाई से 15 जुलाई और दूसरा विकल्प पांच से 20 जुलाई तक यात्रा करवाने का है। दोनों विकल्प आज 29 मई को कुल्लू में होने वाली श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक में रखे जाएंगे। बैठक के एजेंडे में श्रीखंड यात्रा शुरू करने की तिथि सबसे पहले स्थान पर रखी गई है।

इसके बाद यात्रा के अन्य एजेंडों पर चर्चा होगी। श्रीखंड ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों का कहना है कि श्रीखंड यात्रा अमूमन 15 से 16 जुलाई से शुरू होती है। पिछले साल यह 11 जुलाई से हुई थी। भारी बारिश की वजह से कई बार सड़क व रास्ते टूट जाते हैं। जगह-जगह लैंडस्लाइड के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।

नदी-नाले उफान पर होते हैं। इससे जान व माल दोनों के नुकसान का हर वक्त अंदेशा बना रहता है। ऐसे में कई बार यात्रा को रोकना भी पड़ता है। श्रीखंड यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित हों और देशभर से अधिक से अधिक संख्या में श्रद्घालु दर्शन करने आएं। ऐसे में श्रीखंड यात्रा को एक या पांच जुलाई से शुरू करने का प्रस्ताव है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]