स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रा पर जा सकेंगे श्रद्धालु
HNN/ कुल्लू
कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल की 18570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंडेश्वर महादेव की यात्रा को लेकर हर वर्ष हजारों श्रद्धालु प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस वर्ष प्रशासनिक रूप से यह यात्रा सात से 20 जुलाई तक करवाई जाएगी। वर्ष 2014 से यह यात्रा कुल्लू जिला प्रशासन की ओर से गठित श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट करवा रहा है।
इसके बाद श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी कई सुविधाएं प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस वर्ष यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यात्रा पर जाने वाले इच्छुक श्रद्धालु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रस्ट की वेबसाइट पर श्रद्धालु अपना स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं।
हालांकि यात्रा के पहले बेस कैंप सिंहगाड में भी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। 20 जून के बाद ट्रस्ट की टीम सुविधाओं और ट्रैक का जायजा लेगी। 20 जून के बाद श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की टीम श्रीखंड के लिए रवाना होगी।
यह टीम ट्रैक तैयार करेगी। इस वर्ष हुई भारी बर्फबारी और गलेशियर के कारण यह यात्रा अधिक जोखिम भरी होगी। हालांकि यात्रा के दौरान विभिन्न बेस कैंपों पर रेस्क्यू, मेडिकल और प्रशासन की टीमें मौजूद रहेंगी, जो यात्री की हरसंभव मदद करेंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





