लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन और यहां कान्हा को झूला झुलाने उमड़ी भीड़

PARUL | 7 सितंबर 2023 at 5:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सनातन धर्म मंदिर में कीर्तन के आयोजन को लेकर चल रही तैयारी

HNN/नाहन

ऐतिहासिक शहर नाहन में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन, सनातन धर्म मंदिर दिल्ली गेट, एमईएस राधा कृष्ण मंदिर कच्चा टैंक आदि प्रमुख मंदिरों में श्री कृष्ण जी का पालना सजाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राधे राधे जय श्री कृष्णा के उद्घोषों के साथ सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कान्हा को पालने में झूला भी झुलाया। श्री जगन्नाथ मंदिर में छोटे-छोटे बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाया गया।

तो वही राधा कृष्ण कच्चा टैंक मंदिर में सजाई गई आकर्षक झांकियों ने भक्तों का जमकर मन प्रफुल्लित किया। इस उपलक्ष पर बस स्टैंड के पीछे राधा कृष्ण मंदिर के साथ मेले का भी आयोजन हुआ।

मेले में सैकड़ो लोगों ने शिरकत करते हुए जमकर खरीदारी भी करी। वही सनातन धर्म मंदिर में राधा कृष्ण की प्रतिमा सहित बाल रूप में श्री कृष्ण जी का पालन फूलों से सजाया गया।

यही नहीं मंदिर में मां गायत्री, सरस्वती, गणेश जी, शिव पार्वती आदि की मूर्तियों को भी तरह-तरह के फूलों से सजाया गया। मंदिर में रात्रि को विशेष पूजन कीर्तन का भी आयोजन रखा गया है।

श्री जगन्नाथ मंदिर में बाल रूप कान्हा को मक्खन और मिश्री का भोग लगाया गया। सैकड़ो की तादाद में भक्तों ने मंदिर में शीश नवाया और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद भी लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]