लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री नयनादेवी में पांच दिवसीय नववर्ष मेला, 400 सुरक्षा कर्मचारी रहेंगे तैनात

SAPNA THAKUR | 27 दिसंबर 2022 at 12:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में 29 दिसंबर से नव वर्ष मेले का आयोजन होने जा रहा है। यह मेले 29 दिसंबर से शुरू होंगे जोकि 2 जनवरी तक चलेंगे। इस पांच दिवसीय नव वर्ष मेले के दौरान देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त करने यहां पहुंचेंगे। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस दौरान श्रद्धालुओं और अन्य सभी प्रकार की छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए तीसरी आंख का भी पहरा रहेगा। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि श्री नयनादेवी में आयोजित होने वाले नव वर्ष मेले के लिए तैयारियां शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्षेत्र में लगभग 400 सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं हो इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]