HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में पांच दिवसीय नववर्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे थे। बता दे की श्री नैना देवी मंदिर में 5 दिन तक नव वर्ष मेलों का आयोजन हुआ। नव वर्ष मेले के पांचों दिन रोजाना भारी तादाद में श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते थे।
पांच दिवसीय मेले के दौरान करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। उधर, मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं मेला अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि श्री नैना देवी मंदिर में नव वर्ष मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इस नव वर्ष मेले के दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शनों को यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ की संभावना के चलते प्रशासन द्वारा पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





