इतने मार्च को दोपहर 12 बजे होगा भंडारे का आयोजन….
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर पातलियों में 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। 9 मार्च को दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन होगा। मेले में दुकानें लगाने के लिए 7 मार्च तक मंदिर समिति उपप्रधान से संपर्क किया जा सकता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष दाता राम चौहान व महासचिव लक्ष्मी चंद अत्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व और मेला आयोजन को लेकर बैठक में मंथन किया गया। पार्किंग, श्रद्धालुओं के मंदिर में माथा टेकने को लेकर सुविधा और भंडारे के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। श्रद्धालुओं से पार्किंग में ही वाहन खड़ा करने और लाइन में रहकर ही शिव दर्शन करने की अपील की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group