लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री राधा कृष्ण एमईएस मंदिर में श्रद्धालुओं ने कान्हा को पालने में झुलाया झूला

Ankita | 6 सितंबर 2023 at 2:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

राधा कृष्ण सहित शिव-पार्वती और गोपियों की निकली झांकियां

HNN/ नाहन

नाहन कच्चा टैंक श्री राधा कृष्ण मंदिर एमईएस में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ो की तादात में श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण मंदिर में लगाए गए कान्हा के पालने को झुलाया। तो वहीं महिलाओं के द्वारा पूरा दिन भर कृष्ण भक्ति के साथ कीर्तन आदि का आयोजन भी किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि शहर में एमईएस के इस राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में जहां झांकियां सजाई जाती हैं वहीं मंदिर से बाहर एक मेला भी लगाया जाता है। मेले में बाहर से आए व्यापारी स्टॉल लगाकर लोगों की जरूरत का सामान बेचते हैं। यही नहीं मेले में चार्ट पकौड़ी और जलेबी के स्टॉल विशेष आकर्षण भी बनते हैं।

बृजवासी की चाट, श्याम के पकोड़े और समोसे लोग दूर-दूर से मेले में खाने आते हैं। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शाम को झांकियां के साथ-साथ रात को 12:00 बजे कृष्ण जी के जन्म के समय आरती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मध्य रात्रि में आरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देवकीनंदन का पालन विशेष रूप से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि पालने को झूलाने का विशेष महत्व भी माना जाता है। मंदिर पूजा और मेल व्यवस्था में विशेष रूप से राम सिंह वेद प्रकाश पवन विक्रम सिंह जयप्रकाश मनीष कुमार आदि शामिल रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]