Loading...

श्री साईं अस्पताल नाहन द्वारा इस दिन यहां लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर…..

Ankita • 13 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के में स्थित श्री साईं अस्पताल नाहन द्वारा एक निशुलक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। बता दें यह शिविर नाहन के तहत पड़ती सुरला पंचायत में 18 जून को लगेगा। इस शिविर में आंखों से संबंधित व सामान्य रोगों की जांच की जाएगी। यह जानकारी अस्पताल निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने दी।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में लोग आंखों में जलन, पानी आना, नजर का कमजोर होना, मोतियाबिंद आदि समस्या होने पर निशुल्क जांच करवा सकते हैं। इसके साथ ही सामान्य रोग जैसे रक्तचाप, मधुमेह, सांस संबंधित विकार, हृदय रोग, थायराइड की बीमारी, पेट में बार-बार दर्द होना, जिगर से संबंधित लोगों की जांच की जाएगी।

शिविर में चश्मों पर 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। साथ ही शिविर में सर्जरी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने पर 15 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। उन्होंने सुरला पंचायत के तहत पड़ते आस-पास क्षेत्रो व गांवों के लोगो को सुरला पंचायत में आकर इस शिविर का लाभ उठाने को कहा है।