HNN/ सोलन
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लुटरू महादेव मन्दिर में ब्रह्यलीन परमहंस महंत श्री राम कृपाल भारती जी महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि पर आयोजित प्रतिमा स्थापना समारोह में उपस्थित रहे।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लुटरू महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा सभी की सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर कहा कि ब्रह्यलीन परमहंस महंत श्री राम कृपाल भारती जी महाराज को समूचे क्षेत्र में धर्म की मीमांसा एवं भक्तजनों तक धर्म ग्रंथों की सरल जानकारी पहुंचाने के लिए स्मरण किया जाता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि ब्रह्यलीन परमहंस महंत श्री राम कृपाल भारती जी महाराज ने अपने अंतिम समय तक जन-जन की सहायता के लिए कार्य किया। परमार्थ के कार्यां के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए श्री राम कृपाल भारती जी महाराज सदैव जन स्मृतियों में रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को श्रेष्ठ विचारों को आत्मसात करने और सहिष्णुता के लिए जाना जाता है। श्री राम कृपाल भारती जी महाराज जीवन पर्यन्त सनातन धर्म की इस विशेषता से लोगों को लाभान्वित करते रहे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि ब्रह्यलीन परमहंस महंत श्री राम कृपाल भारती जी महाराज के दिखाए मार्ग का अनुसरण करें।
संजय अवस्थी ने तदोपरांत विश्राम गृह अर्की में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि अर्की का विकास सर्वोपरि है और अर्की विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में विकास का आर्दश बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





