Loading...

संगड़ाह का नाम रोशन! डाहर गांव के नितेश शर्मा बने अधिशासी अभियंता

Shailesh Saini 8 Nov 2025 Edited 8 Nov 1 min read

हिमाचल नाऊ न्यूज़ संगड़ाह, सिरमौर:

सिरमौर जिले के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव डाहर के मूल निवासी नितेश शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के पद से पदोन्नत होकर अब वह अधिशासी अभियंता (Executive Engineer – XEN) बन गए हैं।

नितेश शर्मा की यह पदोन्नति उनके शानदार करियर को दर्शाती है। वर्तमान में वह राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण में धौला कुआं स्थित कार्यालय में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले,

वह लोक निर्माण विभाग (PWD) मंडल संगड़ाह में भी सहायक अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।सेना से PWD तक का सफर:वर्ष 2012 में बी.टेक (B.Tech) की डिग्री पूरी करने के बाद, नितेश शर्मा ने करीब डेढ़ साल तक भारतीय सेना में भी कनिष्ठ अधिकारी के पद पर काम किया था।

सेना में सेवा के बाद, वह लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के पद पर चयनित हुए और अपनी कार्यकुशलता से अब अधिशासी अभियंता के महत्वपूर्ण पद पर पहुँचे हैं।उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे संगड़ाह क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।