मरीज को पीठ पर उठाकर ले जाना पड़ता था अस्पताल
HNN / संगड़ाह
उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली अंधेरी पंचायत के गांव खुड़ोई-भड़वाना के लोगों ने चंदे से 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर डाला। ग्रामीणों ने बताया कि, आधा दर्जन परिवारों वाली खुड़ोई बस्ती में लोगों द्वारा काफी अरसे से पंचायत व विभाग सरकार से सड़क की मांग की गई थी, मगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
स्थानीय ग्रामीण चंदन सिंह ने बताया कि, गत वर्ष उन्हे कोरोना हुआ तो स्थानीय लोग बिना संक्रमण की परवाह किए उठाकर ले गए, जिससे उन्हे सड़क बनाने की प्रेरणा मिली। स्थानीय महिला सुमित्रा देवी ने भी उन्हे इस काम के लिए सहयोग राशि दी और जेसीबी से केवल 3 दिन में सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया।
उन्होंने बताया कि, सड़क पर 60 हजार का खर्चा हुआ है। गांव के कुछ परिवार चंदा अथवा सहयोग राशि देने में सक्षम नहीं है। उन्होंने सरकार से अपील कि, यदि हो सके तो निकट भविष्य में इस सड़क मे सुधार के लिए बजट उपलब्ध करवाकर इसमे सुधार करवाएं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





