Loading...

सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने मरा समझकर जंगल में फेंका

PRIYANKA THAKUR • 22 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / मंडी

जिला मंडी के पद्धर उपमंडल में दो सगे भाइयों पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों भाइयों को आरोपियों ने मरा समझकर जंगल में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। दोनों भाइयों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

दरअसल, पुलिस को दिए बयान में पीड़ित देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह और उसका भाई पवन दोनों पद्धर से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी बीरी सिंह, दिनेश व इनके साथ मौजूद एक और युवक ने इन पर हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में इन तीनों ने उन्हें जंगल में फेंक दिया।

जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इन्हें ढूंढने की कोशिश की, तो दोनों जंगल में लहूलुहान अवस्था में पाए गए। इनमें से पवन कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। मामले की पुष्टि डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने की है।