लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़कों पर बढ़ता जा रहा बेसहारा पशुओं का आतंक, अब महिला पार्षद को किया घायल

PRIYANKA THAKUR | 31 मार्च 2022 at 11:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

धर्मशाला की सड़कों पर इन दिनों वाहन कम और बेसहारा पशु ज्यादा दिखाई देते हैं। बेसहारा पशुओं का आतंक अब इतना बढ़ गया है कि लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। बता दें कि अब पशुओं ने वार्ड नंबर 6 की पार्षद तजिंद्र कौर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

महिला की गंभीर हालत के चलते उसे एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। बता दें कि 1 सप्ताह के भीतर यह तीसरी वारदात सामने आई है। इससे पहले भी इन बेसहारा पशुओं ने एक 50 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उधर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]