HNN/ मंडी
पुलिस थाना सदर टीम ने नशा तस्करों पर एक बार फिर से कार्यवाही की है। पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में बैठे दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है।पुलिस थाना सदर की टीम ने आधी रात को गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस गश्त करते हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पहुंची तो उन्हें सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में दो युवक बैठे हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम और पता मनोज कुमार तथा तरसेम दोनों निवासी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी बताया। इस दौरान जब पुलिस ने आधी रात को सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर बैठने का कारण पूछा तो दोनों युवक घबरा गए। लिहाजा संदेह के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो कार के डैशबोर्ड से चिट्टा बरामद हुआ जोकि तोलने पर 3.87 ग्राम पाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि गाड़ी में सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि आरोपी चिट्टे की यह खेप चंडीगढ़ से खरीद कर लाए थे। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अरेस्ट किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





