Loading...

सड़क किनारे खड़ी पिकअप से हजारों का सामान ले उड़े शातिर, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR • 23 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

रिवालसर पुलिस थाना के अंतर्गत मैरमसीत में चोरी की वारदात पेश आई है। इस दौरान शातिर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से हजारों रुपए का सामान ले उड़े। गाड़ी का मालिक जब मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि अंदर से सामान गायब था। जिसके बाद वह तुरंत पुलिस थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर धारा 380, 457 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पिक अप (एचपी 65- 5943) गांव मैरमसीत ​​​​​​के शुभम भारद्वाज की है। पीड़ित ने अपनी पिकअप को मैरमसीत में सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। जिसके बाद वह सुबह के वक्त जब मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि पिकअप के अंदर से म्यूजिक सिस्टम, स्टैपनी और लकड़ी काटने वाले 2 आरे कटर गायब थे जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रूपए है। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शातिर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।