HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस को सड़क किनारे एक बैग मिला। जब पुलिस ने उसे खोला तो उसमें नशे की खेप पाई गई। पुलिस ने इधर-उधर सभी जगह देखा लेकिन बैंग के मालिक का कुछ पता नहीं चला। वहीं पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम बंदला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस स्कूल को जाने वाली सड़क किनारे पहुंची तो वहां उन्हें एक बैग दिखाई दिया। पुलिस काफी देर तक बैग को देखती रही लेकिन जब उस बैंग को कोई उठाने नहीं आया तो पुलिस ने उसे कब्जे में लिया और खोल कर देखा इस दौरान बैंग से 132 ग्राम चरस पाई गई और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बैग से बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मामले की पुष्टि डीएसपी राज कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





